फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुकेश अग्निहोत्री ने अंब में लिया विकास कार्यों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को विश्राम गृह अंब में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी । बैठक में जल शक्ति मंडल अंब के अधिशासी अभियंता होशियार सिंह जस्सल, सहायक अभियंता नीरज धीमान के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें