फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्रामीण बोले, अंशिका के हत्यारों को मिले फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उठाई आवाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। उप तहसील जोल के गांव बैरियां में 24 वर्षीय अंशिका ठाकुर की शादी से एक दिन पहले हुई निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अधजली अवस्था में मिला शव न केवल समाज की संवेदनाओं को झकझोरता है, बल्कि महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यह कोई साधारण अपराध नहीं, बल्कि ऐसा जघन्य कृत्य है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।ग्राम पंचायत प्रधान सुखदेव सिंह, उप प्रधान रस्ताक मोहम्मद, मृतका की माता सुरेंद्र कुमारी, ताया पूर्ण भगत, पंचायत सदस्य ऐमना बीबी, संजीव कुमार, शोभा देवी, ग्रामीण राजकुमार ठाकुर, भाग सिंह, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह और सुरेंद्र कुमार ने एक स्वर में मांग की है कि अंशिका के हत्यारों को फौरन फांसी की सजा दी जाए। उनका कहना है कि जब तक ऐसे दरिंदों को तुरंत और कठोर दंड नहीं मिलेगा, तब तक बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती।
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की नरमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार और न्यायपालिका से अपील की है कि केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर अपराधियों को शीघ्र सजा दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बेटियों की सुरक्षा केवल नारों और वादों से नहीं, बल्कि कठोर और त्वरित कानूनों के क्रियान्वयन से सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि महिलाएं स्वयं भी सतर्क रहें, क्योंकि जब तक अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशिका की हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हमारी व्यवस्था में त्वरित न्याय की सख्त आवश्यकता है। अब पूरे समाज की निगाहें न्यायपालिका और सरकार पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें