फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कच्ची पार्किंग नहीं हो पाई पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में मरीजों और तीमारदारों को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन जल्द कार्य शुरू करने का दे रहा आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कच्ची पार्किंग को पक्का करने की मांग लंबे समय से चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र की हालत बारिश के दिनों में और भी बदतर हो जाती है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में कीचड़ और पानी जमा होने से पार्किंग की स्थिति पूरी तरह से फिसलन भरी हो जाती है, जिससे बुजुर्ग मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों को चलने में कठिनाई होती है। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि चौपहिया वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ता है और एंबुलेंस की आवाजाही में रुकावट आती है।
अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि पार्किंग की यह समस्या नई नहीं है। अब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया। बारिश के दौरान मरीजों के तीमारदारों को कीचड़ में घुसकर छाते लेकर अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई होती है, जिससे उनके कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। कई बार मरीजों को गोद में उठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पार्किंग को पक्का करने का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है और इसकी मंजूरी के लिए आवश्यक बजट और तकनीकी स्वीकृतियां प्रक्रिया में हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि औपचारिकताएं पूरी होते ही इस कार्य को शीघ्र शुरू किया जाएगा ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल के भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद पार्किंग को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा। प्रबंधन ने यह आश्वासन भी दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र और गंभीरता से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें