फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: व्यापार मंडल पीड़ित राजेश को न्याय दिलाने के लिए आगे आया

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-बंगाणा जैसे शांतिप्रिय बाजार में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के बाजार में होटल मालिक और शराब कारोबारी के बीच उपजे विवाद को लेकर पीड़ित राजेश कुमार ने बंगाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद सैंटी, पंचायत प्रधान विजय शर्मा एवं उपप्रधान अजय को एक लिखित पत्र सौंपा है।
घटना के सामने आते ही व्यापार मंडल हरकत में आ गया। बंगाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार सैंटी ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा की। कहा कि बंगाणा जैसे शांतिप्रिय बाजार में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार मंडल पीड़ित राजेश कुमार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा और प्रशासन पर दबाव बनाएगा ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। स्थानीय पंचायत प्रधान विजय शर्मा और उपप्रधान अजय शर्मा ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से इस विषय पर बात की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्षेत्र की शांति भंग न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित को पूरी सहायता प्रदान की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद बंगाणा बाजार के स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। बंगाणा व्यापार मंडल के कई सदस्यों ने एक आपात बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की और प्रशासन से मांग की है कि बाजार में पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

बाक्स

पुलिस कर रही है जांच, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

बंगाणा के थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यदि मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बाक्स

पीड़ित राजेश कुमार का आग्रह, मुझे न्याय चाहिए

पीड़ित होटल संचालक राजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने यह होटल वर्षों की मेहनत से खड़ा किया है और किसी की दबंगई के आगे वह झुकने वाले नहीं हैं। मैं चाहता हूं कि मुझे न्याय मिले और मेरे ऊपर हमला करने वालों को कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें