कनेक्शन बढ़ाने के लिए जल शक्ति विभाग शहर में चलाएगा अभियान
अधिक से अधिक घरों को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए उठाए जाएंगे कदम
वर्तमान में कम घरों तक पहुंच पाए हैं सीवरेज के कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में जलशक्ति विभाग की तरफ से सीवरेज कनेक्शन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों को सीवरेज कनेक्शन देने और जिन वार्डों में अभी तक सीवरेज की लाइन किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाई है, उसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि इन सभी समस्याओं का समाधान होने के बाद अधिक से अधिक घरों को सीवरेज लाइन से जोड़ा जा सके। नगर परिषद के नगर निगम बनने के बाद शहर में सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी कार्य होना शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में जल शक्ति विभाग की तरफ से शहर में सीवरेज कनेक्शन को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा हर वार्ड में जाकर सीवरेज लाइन की व्यवस्था को लेकर भी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा ताकि इन क्षेत्रों को भी सुचारु रूप से सीवरेज लाइन से जोड़ा जा सके। शहर में अभी भी कई क्षेत्र सीवरेज लाइन से वंचित हैं। वर्तमान में केवल 2000 के करीब ही सीवरेज के कनेक्शन शहर में है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सीवरेज की पुरानी लाइन और भूमि विवाद के चलते हर वार्ड में लाइन का न पहुंच पाना है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए अब जब शक्ति विभाग की तरफ से प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत प्रयास किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ा जा सके। ध्यान रहे कि सीवरेज प्लांट की क्षमता 6000 घरों की है।
कोट्स
सीवरेज कनेक्शन बढ़ाने को लेकर जल शक्ति विभाग जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेगा। इसे लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद आगामी प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
ई. राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना मंडल।