फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश को किया जाएगा टोल मुक्त : सत्ती

Tue, 24 Mar 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। पंजाब-हिमाचल की सीमाओं पर हिमाचल सरकार द्वारा लगाए टोल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि का मामला सरकार के गले की फांस बन चुका है। इस मुद्दे को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हिमाचल को घेरने में लगी हुई है। वहीं हिमाचल में भाजपा भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने में लगी हुई है।
विज्ञापन

रविवार रात नया नंगल के एनएफएल मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में पहुंचे ऊना सदर के विधायक भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने टोल टैक्स की दरों में की गई भारी वृद्धि को हिमाचल सरकार की धक्केशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनने पर सभी टोल टैक्स हटा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में सबसे अधिक 11 टोल नाके हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में मात्र 40 रुपये टोल वसूल किया जाता था। उन्होंने कहा कि जिला रूपनगर व जिला ऊना निवासियों की आपसे में रिश्तेदारियां है और यहां से वहां और वहां से यहां आने पर लोगों को टोल के रूप में भारी टैक्स अदा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें