फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कैफे कर्मी दीपांशु के साथ मारपीट प्रकरण में फिर गरमाया माहौल

Fri, 29 May 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत हमीरपुर रोड स्थित एक कैफे कर्मी दीपांशु के साथ कथित मारपीट और बंधक बनाए जाने के मामले में वीरवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। पीड़ित युवक के परिजन, ग्रामीण और अन्य लोग सुबह एमसी पार्क में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित युवक दीपांशु की माता कंचन ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के साथ कथित बर्बरता करने वाले कैफे संचालकों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कंचन ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगी।
इसके बाद प्रदर्शनकारी एमसी पार्क से डीसी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकालते हुए पहुंचे। इस दौरान लोग लगातार न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।
डीसी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल को ज्ञापन सौंपा गया और मामले में निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन में शामिल दुकानदार दीपक शर्मा ने कहा कि दीपांशु करीब तीन वर्ष पहले तक उनकी दुकान पर कार्य करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब दीपांशु के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस की ओर से मामले में शिकायत दर्ज कर जांच जारी होने की बात कही जा रही है लेकिन पीड़ित पक्ष लगातार पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें