फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेलो बोलते ही कट रहा सिग्नल, उपभोक्ता झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुरड़ी, थहड़ा और बोहरु पंचायतों में नेटवर्क न होने से प्रभावित हो रहे काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत चुरड़ी, थहड़ा और बोहरु में मोबाइल सिग्नल न होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नेटवर्क की कमी के कारण विकास कार्यों, स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई और सरकारी योजनाओं का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पंचायत चुरड़ी के ग्रामीण ममता देवी, सतनाम सिंह, रूप सिंह, अजय ठाकुर, सुषमा देवी, कमलेश देवी, निशा देवी, अनु बाला, सुदेश देवी, विमला देवी, केवल सिंह पठनिया, पुरुषोत्तम सिंह, प्रधान करण सिंह और पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि समस्या को कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सांसद अनुराग ठाकुर तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कॉल करते समय हेलो बोलते ही नेटवर्क गायब हो जाता है, जिससे बैंकिंग, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ी कॉल्स भी प्रभावित होती हैं। यहां सभी कंपनियों का नेटवर्क काम नहीं कर रहा है।
महिलाओं ने बताया कि राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना और गैस सब्सिडी जैसी योजनाएं अब ऑनलाइन जुड़ी हुई हैं, लेकिन नेटवर्क न होने से उन्हें समय पर जानकारी नहीं मिल पाती। छात्रा शिवानी ठाकुर ने कहा कि आजकल पढ़ाई ऑनलाइन होती है, लेकिन गांव में नेटवर्क इतना कमजोर है कि न तो वीडियो खुलते हैं और न ही ऑनलाइन कक्षाएं चल पाती हैं। छात्रों को नेटवर्क के लिए ऊंची पहाड़ियों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार जिला परिषद की बैठकों में नेटवर्क समस्या का मुद्दा उठाया है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे सामूहिक आंदोलन करेंगे और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगेंगे। पंचायत चुरड़ी के प्रधान करण सिंह ठाकुर ने कहा कि सिग्नल की समस्या को लेकर विभिन्न मोबाइल कंपनियों को पंचायत की ओर से लिखित शिकायतें भेजी गई हैं, लेकिन किसी भी कंपनी ने सुधारात्मक कदम नहीं उठाया। यदि स्थिति यही बनी रही तो पंचायत के लोग अपनी भूमि से इन कंपनियों के टावर हटाने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें