फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेरोल पर आए कैदी ने छीनी थीं बालिया, पंजाब के हाजीपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
बालियां स्नेचिंग के आरोप में पकड़ा गयाा आरोपी पुलिस टीम के साथ । स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
दौलतपुर चौक में महिला के कानों की बालियां छीन भाग गए थे
विज्ञापन

दूसरा साथी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र में बालियां स्नेचिंग के घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को स्थानीय पुलिस ने पंजाब के हाजीपुर से पकड़ने मेें सफलता हासिल की। प्रभारी शशिपाल की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम आरोपी को दौलतपुर चौक पुलिस चौकी ले कर आई है।
कुछ दिन पहले दौलतपुर चौक और इसके साथ लगते गांव की महिलाओं की बालियां छीनकर शातिर पंजाब की ओर भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सभी सीसीटीवी की जांच की और बाइक सवारों और वाहन नंबर की मदद से पुलिस तीन दिन से मुकेरियां में डेरा डाले हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम हाजीपुर के गांव मलोनी से एक शातिर बदमाश अजय लोहारिया उर्फ कुड़ी उर्फ बॉबी को पकड़ने में सफल रही। जबकि, उसका दूसरा साथी अभी भी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा कि अपराधी अजय लोहारिया 302 के मुकदमे में पेरोल पर घर आया हुआ था। अपने साथी के साथ कई अन्य चेन स्नेचिंग के मामलों में संलिप्त है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि इस तरह के अपराधी दिन भर घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दौलतपुर चौक तलवाड़ा रोड पर एक महिला की बालिया छीनने के मामले के आरोपी को पंजाब के हाजीपुर के गांव मलोनी से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे साथी को भी पुलिस जल्द पकड़कर कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें