फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 88 प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
आईएमडीआई फाउंडेशन ऊना के प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देते उपायुक्त। स्रोत डीपीआरओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ऊना में आईएमडीआई फाउंडेशन की ओर से संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में बुधवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा 88 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों ने आईएमडीआई फाउंडेशन की ओर से आयोजित विभिन्न निशुल्क व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इनमें बिजनेस एनालिटिक्स, बैंकिंग एंड फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग, सैक्रेटेरियल प्रैक्टिस, आईटी स्किल्स सहित अन्य स्किल-आधारित ट्रेनिंग शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आईएमडीआई फाउंडेशन की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाने का कार्य सराहनीय है। यह प्रमाण पत्र केवल एक कागज नहीं है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
विज्ञापन

समारोह के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और आईएमडीआई फाउंडेशन की ओर से प्राप्त प्रशिक्षण को अपनी सफलता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस मौके पर प्रशिक्षकों, कर्मचारियों, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें