फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत ने पूर्व विधायक के मंदिर निधि के दुरुपयोग के आरोप नकारे

Fri, 07 Aug 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बसोली गांव के प्रधान व अन्य प्रतिनिधि प्रेसवार्ता के दौरान । संवाद
विज्ञापन
ऊना। ग्राम पंचायत बसोली के प्रधान सतनाम सिंह ने पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा द्वारा मंदिर निधि के दुरुपयोग को लेकर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायत हमेशा पारदर्शिता के साथ कार्य करती रही है और यदि किसी के पास कोई ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए, अन्यथा इस तरह के बेबुनियाद आरोपों से लोगों को गुमराह करने का प्रयास न किया जाए।
विज्ञापन


प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि पंचायत वर्षों से मंदिर का रखरखाव और प्रबंधन करती आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद करीब दो माह बीत जाने के बाद भी मंदिर का चार्ज दोबारा पंचायत को नहीं सौंपा गया है, जिससे पंचायत के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी दबाव के चलते संबंधित अधिकारी भी असहाय नजर आ रहे हैं।

सतनाम सिंह ने पूर्व विधायक के उस बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उनके बेटे पर कनाडा में मंदिर के पैसे से होटल बनाने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व विधायक अपने आरोप साबित कर दें तो वह प्रधान पद से तुरंत इस्तीफा देने को तैयार हैं। यदि आरोप सिद्ध नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का दावा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें