फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईटीआई ऊना को इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में मिली दो नई यूनिट

Fri, 07 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इस बार युवाओं का रुझान इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की ओर बढ़ा है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने युवाओं के पसंदीदा विषय में अधिक रुचि बढ़ने के चलते इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की यूनिट में इजाफा किया है। इसी कड़ी के तहत आईटीआई ऊना को भी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए दो नई यूनिट मिली हैं, जहां पहले तीन यूनिटों के माध्यम से ही इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए आईटीआई में संचालन किया जा रहा था लेकिन वर्तमान में युवाओं का तकनीकी शिक्षा की ओर बढ़ते रुझान को मद्देनजर रखते हुए इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के यूनिट में इजाफा किया है और अब वर्तमान में इस नए सत्र से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में तीन की बजाय अब पांच यूनिटों के साथ संचालन किया जाएगा। प्रत्येक यूनिट में 20-20 सीट के लिए युवा प्रवेश करेंगे। जिसके चलते कुल मिलाकर पांच यूनिट में 100 युवा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में ट्रेंड किए जाएंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ऊना में संचालित होने वाले प्रमुख ट्रेडों में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मेकेनिक (मोटर व्हीकल), मेकेनिक डीजल, प्लंबर, बढ़ई / वुड वर्क टेक्नीशियन, टर्नर, सर्वेयर के संस्थान में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों के अंतर्गत विभिन्न अवधियों (1 वर्ष या 2 वर्ष) के कोर्स उपलब्ध हैं। वर्तमान में आइटीआई में प्रथम चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्राथमिकता के आधार पर मेरिट में आने वाले युवाओं ने संबंधित आईटीआई में फीस जमा करवा प्रवेश कर लिया है। 10 अगस्त से कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।आईटीआई ऊना के प्रिंसिपलअंकुश शर्मा का कहना है कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में इस बार युवाओं को रुझान इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की ओर बढ़ा है। इस सत्र से दो नई यूनिट का संचालन किया जा रहा हे। विभाग से मंजूरी मिलने के बाद युवाओं के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में 176 आईटीआई हैं। जिसमें सरकारी क्षेत्र में 136 और निजी क्षेत्र में 140 आईटीआई में 61 ट्रेड का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें