फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आदेश बेअसर, निजी स्कूलों ने बनाई अपनी समयसारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई स्कूल सुबह आधा घंटा पहले खुल रहा तो कोई देरी से
विज्ञापन

विभाग ने सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक तय की है स्कूलों की अवधि

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के निजी स्कूलों में निर्धारित समयसारिणी को लेकर शिक्षा विभाग के आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी स्कूलों का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार कई निजी स्कूल निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही कक्षाएं शुरू कर रहे हैं, जबकि कुछ स्कूल तय समय से देरी से खुल रहे हैं। इससे न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, बल्कि विभागीय आदेशों की गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि अलग-अलग समय पर स्कूल खुलने से बच्चों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासकर छोटे बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। वहीं, कई अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन मनमर्जी से समय तय कर रहा है और विभागीय आदेश केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आदेश जारी होने के बावजूद न तो नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और न ही नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हो रही है। अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि विभाग सख्ती बरतते हुए समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराए, ताकि विद्यार्थियों को एक समान और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस संबंध में जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने बताया कि कई स्कूलों में समयसारिणी को लेकर मनमानी किए जाने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी स्कूलों को विभाग की ओर से निर्धारित समय का पालन करना होगा। विभाग इस पर पूरी नजर रखे हुए है और निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें