फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैड़ी मेले के दूसरे दिन कम रही श्रद्धालुओं की संख्या

Thu, 26 Feb 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डेरा बाबा वडभाग सिंह जी मैड़ी होली मेला में माथा टेकने जाते श्रद्धालु। स्रोत:संवाद। - फोटो : मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर कक्ष।
विज्ञापन
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी देखी गई। जिसके चलते दोपहर के समय मेला क्षेत्र के बाजारों में रौनक कम रही। इसके बावजूद डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, चरणगंगा और मंदिर वीर नाहर सिंह में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई और अपनी मन्नतें मांगी। मेले में मनियारी, खिलौने, सजावटी सामान और प्रसाद की दुकानें सजी हुई हैं। विशेष रूप से पंजाब और जम्मू से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। हालांकि अभी धार्मिक स्थलों की सराय पूरी तरह नहीं भरी हैं। मेले के तीसरे दिन मौसम साफ होने की स्थिति में व्यापारियों को बेहतर कारोबार और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बुधवार को मेला क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं पर विशेष नजर रखी। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में स्पेशल पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीएमओ अंब डॉ. राहुल कतना ने बताया कि विभाग की ओर से पटवार भवन, हैवी व्हीकल पार्किंग और चरणगंगा में मेडिकल पोस्ट बनाई गई हैं। इसके साथ ही आयुर्वेदिक विभाग की ओर से भी दो चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। आपात स्थिति के लिए एक मोबाइल टीम और दो एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक विभिन्न केंद्रों पर लगभग 333 मरीज पहुंचे हैं, जिनमें अधिकांश को बीपी, सांस, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी शिकायतें थीं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुल 16 डॉक्टरों और 54 कर्मचारियों की टीम मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें