फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अगले साल तैयार होगा गगरेट अस्पताल का नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 12 करोड़ रुपये की राशि की जा रही खर्च
विज्ञापन

आधुनिक उपकरणों से लैस होगा अस्पताल का भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंजाब के साथ सटे गगरेट क्षेत्र में निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल गगरेट के भवन निर्माण कार्य अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसे लेकर वर्तमान में युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार को कार्य जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। कुछ माह पहले चुनाव के चलते निर्माण कार्य धीमा पड़ गया था लेकिन अब निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। नागरिक अस्पताल गगरेट वर्तमान में पुराने और छोटे भवन में चल रहा है। इससे अस्पताल में नई मशीनें भी स्थापित नहीं हो पा रही हैं। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अस्पताल भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस चार मंजिला भवन में लिफ्ट सहित मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात होंगे। ब्लड बैंक सहित इस भवन में मोर्चरी की भी सुविधा होगी। गगरेट अस्पताल में बेड की संख्या 50 की गई लेकिन वर्तमान में पुराने भवन में अस्पताल चल रहा है, ऐसे में यहां केवल 20 बेड ही लगाए गए हैं। नए भवन में 50 बेड लगने से मरीजों को राहत मिलेगी। वहीं, नए भवन में अल्ट्रासाउंड, क्रस्ना लैब सहित अन्य सुविधाएं भी मरीजों को मिलेंगी। अस्पताल में चिकित्सकों और मरीजों सहित उनके तीमारदारों के लिए कैंटीन की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

गगरेट अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य तय समय पर पूरा किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि मार्च 2025 तक नए भवन में मरीजों को सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएं। इसे लेकर काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। -डॉ. पंकज पराशर, बीएमओ, गगरेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें