फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम शहर में बने भवनों की करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों के तहत भवन न बनाने वाले भवन मालिकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पूर्व में भी नगर निगम कई भवन मालिकों को दे चुका है नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम अब शहर में बनने वाले भवनों का आकलन करेगा और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अनधिकृत और नियमों के खिलाफ बने भवनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने शहर में निर्माण के दौरान मानकों के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने का संकेत दिया है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार सभी भवनों की जांच भवन उपविधियों के तहत की जाएगी। जो भवन निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनके मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। पहले भी निगम ने 20 भवन मालिकों को नोटिस भेजा था। इसके बावजूद कई निर्माण नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने भवन मालिकों से अपील की है कि वे अपने भवनों को नियमानुसार बनवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बच सकें। कुछ भवन मालिकों द्वारा नियमों को नजरअंदाज करके निर्माण किया जाता है, ऐसे में निगम उन्हें नोटिस जारी कर उनके उत्तर मांगेगा। इसके अलावा निगम के अधिकारी मौके पर जाकर भवनों का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट को नगर निगम आयुक्त को सौंपा जाएगा, जिनके बाद आगामी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना, मनोज कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण और नक्शे को दरकिनार कर निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे निर्माण के दौरान सभी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें