फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में ड्रेनेज सुविधा को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम करेगा सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्थानों पर ड्रेनेज सुविधा अभी भी है बदहाल
विज्ञापन

भारी बारिश होने पर जगह-जगह होता है जल भराव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में ड्रेनेज सुविधा का मजबूत करने के लिए नगर निगम ने सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस बार भारी बरसात के दौरान शहर में कई स्थानों पर ड्रेनेज व्यवस्था सही न होने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। भविष्य में इस समस्या से बचने के लिए नगर निगम ने प्रयास करना शुरू कर दिए हैं। ऊना शहर में नगर निगम ने ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इस कड़ी में जहां पुराना होशियारपुर मार्ग पर तो नालों को चौड़ा करने का काम पूरा कर दिया गया है। इसके अलावा अब नगर निगम अन्य प्रभावित स्थानों पर सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि ऊना शहर में पूर्व में बनाया गई ड्रेनेज प्रणाली कई स्थानों पर प्रभावित हो रही है। अब वर्तमान में शहर में काफी संख्या में नए भवनों और काॅलोनियों का निर्माण हो चुका है। ऐसे में अब पुरानी ड्रेनेज प्रणाली नाकाफी साबित हो रही है। साथ ही गई स्थानों पर नाले संकरे हो गए हैं या उन पर अतिक्रमण किया गया है। सर्वेक्षण में इन समस्याओं का भी पता लगाया जा रहा है। इनका हल किस प्रकार से करना है इसका उल्लेख भी सर्वेक्षण रिपोर्ट में किया जाएगा। इस बार बरसात के चलते फ्रेंडज कालोनी, बचत भवन, पुराना मिनी सचिवालय, उद्योग कार्यालय, टक्का रोड सहित कई क्षेत्राें में भारी जल भराव हुआ था। इसके अलावा जिला मुख्यालय से गुजर रहा चंडीगढ़ धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग का कुछ हिस्सा भी जल भराव की चपेट में आ गया। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही नगर निगम सर्वेक्षण करवा रहा है ताकि समस्या का हल सही प्रकार से हो सके। लोगों को भविष्य में जल भराव से दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में ड्रेनेज प्रणाली को मजबूत करने के लिए सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। जल भराव की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही धरातल पर इसे लेकर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें