बुधान (ऊना)। उप मंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन ने मेडल और हार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान होनहार विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद थे।
स्कूल के सभी शिक्षक विद्यार्थियों के परिणाम से बहुत उत्साहित हैं। मुस्कान ने 666/700 अंक लेकर प्रथम, आंचल कौर ने 653/700 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, रिया ठाकुर ने 614/700 अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान, नमन चंदेल ने 597 अंक लेकर स्कूल में चौथा व सृष्टि ने 595 अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर विज्ञान में चार विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। 14 विद्यार्थियों ने शिक्षा में 75% से अधिक अंक अर्जित किए। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय में पोषित समर्पण, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियों, माता-पिता और समर्पित शिक्षण संकाय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।