नील कंठ महादेव मंदिर बड़ूही में मनाया स्थापना दिवस
बड़ूही (ऊना)। पंचायत बड़ूही के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नील कंठ महादेव मंदिर में स्थापना दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। संत बाबा बाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक और आध्यात्मिक प्रवचनों से उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के अलावा दूरदराज़ से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिर में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और आरती-पूजन में भाग लिया। बाबा बाल ने अपने प्रवचनों में धर्म, भक्ति और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से प्रेम, करुणा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गोल्डी चौहान ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद