ऊना। जिले में सोमवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हवा में नमी के कारण लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। सुबह से ही गर्मी का असर महसूस होने लगा था जबकि दोपहर के समय हल्के बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।