फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आचार संहिता से पहले जारी होगी ब्लॉक अध्यक्षों की सूची

Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने लोक निर्माण विभाग सर्किट हाउस ऊना में पत्रकार वार्ता में कहा कि जल्द ही ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी जाएगी। आचार संहिता लगने से पहले ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में 73 ब्लॉक प्रदेश में है, जरूरत पड़ी तो विस्तार करेंगे। पंचायती राज और नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। जिला परिषद और नगर निगम के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह अभी सेमीफाइनल है और उसके बाद 2027 में कांग्रेस पार्टी को शीर्ष में लाने के लिए काम किया जाएगा। डेढ़ साल से संगठन नहीं था और अब संगठन बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी को कॉपी नहीं करती है बल्कि बीजेपी कांग्रेस के काम को कॉपी करती है। संगठन में तालमेल की कोई कमी नहीं है। सभी को साथ में लेकर काम किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी की सरकार का मिशन रिपीट करेंगे। भाजपा के नेता आपस में कई गुटों में बंटे हुए हैं और ऐसी छलक बीजेपी के कार्यक्रमों में उनके नेताओं के अलग-अलग तरह से स्वागत करने के सामने आई है। 10 गारंटी में से छह चली हुई है। चार सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले पूरी कर ली जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के जिला अध्यक्षों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम कांगड़ा में रखा गया है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए टिप्स देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें