फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत : जीएसटी में कमी से कॉपियों के दाम घटे

Tue, 14 Apr 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई है। बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं अभिभावकों के लिए भी इस बार एक राहत भरी खबर सामने आई है। कॉपियों और अन्य शैक्षणिक सामग्री पर जीएसटी में कमी होने से इनके दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे घर का बजट थोड़ा हल्का हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ती महंगाई के कारण अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा खर्च उठाना पड़ रहा था। खासकर कॉपियां, किताबें और स्टेशनरी के बढ़ते दाम चिंता का विषय बने हुए थे। इस बार जीएसटी में कमी के चलते बाजार में कॉपियों की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे अभिभावकों को सीधी राहत मिली है। स्थानीय बाजारों में दुकानदारों का कहना है कि कॉपियों के दाम कम होने से बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

स्टेशनरी विक्रेता अजय गौतम के अनुसार शिक्षा बोर्ड के जिला प्रबंधक अशोक राणा निजी स्कूलों का निरीक्षण कर सरकारी किताबें पढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। बोर्ड की किताबें सस्ती हैं। उधर कॉपियों व पाठ्य सामग्री पर जहां पहले 12 फीसदी जीएसटी की दर लगती थी। वहीं अब जीएसटी की दर शून्य होने से सभी को लाभ मिल रहा है। अभिभावकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि शिक्षा से जुड़ी चीजों पर टैक्स में राहत मिलना एक सकारात्मक कदम है, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा मिलता है।
नए सत्र के साथ जहां बच्चों ने नई उम्मीदों और सपनों के साथ स्कूल की राह पकड़ी है, वहीं कॉपियों के सस्ते होने से अभिभावकों के चेहरे पर भी संतोष नजर आ रहा है। यह बदलाव न केवल शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाएगा बल्कि परिवारों के आर्थिक बोझ को भी कुछ हद तक कम करेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पाठ्य सामग्री पर जीएसटी समाप्त कर अभिभावकों को राहत दी हैं। जिससे इस वर्ष भी कॉपी इत्यादि सहित पाठ्य सामग्री के दाम नहीं बढ़े हैं।

- तरसेम लाल शर्मा, गगरेट



इस सेशन में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों सहित अभिभावकों के लिए भी राहत है। पहले जहां कॉपियों इत्यादि पर जीएसटी 12 फीसदी था, अब शून्य हो गया है। आज हर वस्तु के दाम बढ़ रहे हैं परन्तु पाठ्य सामग्री के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


-अजय गौतम, गगरेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें