फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रशासन और विभाग की नाक तले कानून की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर का दुकानों पर किया जा रहा इस्तेमाल
ऐसे दुकानदारों पर प्रशासन कार्रवाई करने में असफल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/लठियाणी। जिलेभर के बाजारों मेंं दुकानदारों की ओर से घरों में प्रयोग किए जाने वाले एलपीजी गैस के सिलिंडर सरेआम दुकानों में लगाए जा रहे हैं। इन दुकानदारों को किसी का कोई खौफ नहीं है। जब बंगाणा लठियाणी बाजारों की पड़ताल की गई तो ढाबों, दुकानों, चिकन काॅर्नर में घरेलू गैस सिलिंडर का सरेआम प्रशासन और विभाग के नाक तले इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दुकानदारों को उनकी दुकानों पर लगाने वाले एलपीजी गैस सिलिंडर बड़े और कॉमर्शियल रेट पर दिए जाते हैं। ऐसे में सिलिंडरों की कीमत घरेलू सिलिंडरों से कहीं अधिक होती है। इसके चलते दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लिए घरेलू सिलिंडरों को अपने दुकानों में कॉमर्शियल रूप में प्रयोग कर सरकार को चूना लगा रहे हैं। प्रशासन ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने में नाकामयाब साबित हो रहा है। यदि स्थानीय लोग ऐसे दुकानदारों को घरेलू सिलिंडर के कॉमर्शियल उपयोग न करने की बात करते हैं तो वह उनके साथ लड़ाई पर उतारू हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों पर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को उनके घरों में उपयोग कि जाने वाली एलपीजी गैस उचित समय पर मिल सके। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि ऐसे दुकानदारों पर अति शीघ्र कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें