फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घायल डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, आरोपियों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में आक्रोश, मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, डॉक्टर के सिर पर लगे थे 47 टांके
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। तेजधार हथियारों से हमले में घायल डॉक्टर धीरज भारद्वाज की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने पर हमलावरों को जमानत मिल गई है। मैहतपुर पुलिस हमले के बाद आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने से पहले मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। डॉक्टर धीरज भारद्वाज के सिर पर करीब 47 टांके लगे थे। डॉ. धीरज ने बताया कि आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया था और वे मुझे मरा समझकर भाग गए थे। अगर मैं आज जिंदा हूं तो यह सब लोगों की दुआओं का असर है। वहीं, घटना के बाद आरोपियों पर कार्रवाई न होता देख ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। मंगलवार को हमलावरों के खिलाफ पुलिस का नरम रवैया देखकर ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

वहीं, हमले में घायल डॉक्टर धीरज भारद्वाज के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चिट्टा माफिया पर जिला प्रशासन को नकेल कसने को लेकर सख्त कदम उठाने होंगे, अन्यथा इस प्रकार के हमले कभी भी किसी भी वक्त किसी पर भी हो सकते हैं। उधर, एसपी अमित यादव ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस हमलावरों पर कार्रवाई कर सकती है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें