फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भिंडला में कार से 25 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा पुलिस ने मंगलवार देर रात भिंडला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक एक्सयूवी-300 कार से 25 पेटी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने भिंडला लिंक रोड रपोह मिसरा के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान रात 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कांगड़ा से आ रही गाड़ी में शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रोका। जांच में पाया गया कि कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब लदी हुई थी। वाहन चालक आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र सुरिंद्र कुमार निवासी धुसाड़ा तहसील अंब मौके पर शराब के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने की है। -संवाद
विज्ञापन



टाहलीवाल बाजार में ढाबे से 19 बोतल शराब बरामद
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने गश्त के दौरान टाहलीवाल बाजार में एक ढाबे से शराब की 19 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव पोलिया बीत तहसील हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें