फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट के दामों की बढ़ोतरी तत्काल रोकी जाए : बलदेव

Wed, 28 Aug 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि प्रदेश में लगातार सीमेंट मूल्यों में वृद्धि कंपनियों और सरकारों की मिलीभगत की ओर इशारा करती हैं। हिमाचल में तैयार होने वाले सीमेंट पंजाब की तुलना में हिमाचल में ही 40 से 50 रुपये प्रति बैग मंहगा देना और बार-बार मूल्यों में बढ़ोतरी करना इसका प्रमाण है।
विज्ञापन

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि सरकार को सीमेंट का प्रति बैग लागत मूल्य क्या बनता है, इसका पता लगाकर उसमें कंपनियों का लाभ जोड़कर कर मूल्य निर्धारित करना चाहिए। सीमेंट 200 रुपये प्रति बैग से ऊपर नहीं जा सकता। कंपनियों की ओर से डेढ़ साल में पांच बार सीमेंट दरों में वृद्धि करना सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के पहाड़ों को काट-काट बन रहे सीमेंट से निकलने वाले प्रदूषण को हिमाचली फांक रहे हैं। सीमेंट भी मंहगा खरीद रहे हैं। स्वाभिमान पार्टी सरकार से मांग करती है कि सीमेंट के दामों की बढ़ोतरी तत्काल रोकी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें