फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घर से भाग चिंतपूर्णी पहुंचा होशियारपुर का नाबालिग, कंडक्टर की होशियारी से मिला परिजनों को

Wed, 28 Aug 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज बस का परिचालक जो स्थानीय लोगों को सारी जानकारी देता हुआ।
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी बस स्टैंड में पंजाब रोडवेज बस के कंडक्टर की होशियारी से बिना बताए घर से भागा एक नाबालिग बच्चा उसके परिवारवालों तक पहुंच गया। नाबालिग लड़का टिंकू होशियारपुर का रहने वाला है। दो दिन से पहले वह घरवालों को बताए बिना ही कहीं चला गया था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को जब टिंकू ने बस में चढ़ते समय चिंतपूर्णी की टिकट ली तो कंडक्टर ज्वाला सिंह को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। ज्वाला सिंह ने माता-पिता के बारे में पूछा तो टिंकू ने कहा कि उसके परिवार वाले पहले ही चिंतपूर्णी पहुंच गए हैं और उसका इंतजार कर रहे हैं। इस उत्तर को संदेहास्पद मानते हुए, कंडक्टर ने उसको बस में चिंतपूर्णी तक निगरानी में रखा।
जब बस चिंतपूर्णी पहुंची तो कंडक्टर ने टिंकू से उसके परिवार के बारे में और जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह कोई ठोस उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद ज्वाला सिंह ने उससे परिजनों का संपर्क नंबर लेकर संपर्क साधा। घरवालों ने बताया कि टिंकू घर से भागा हुआ था। कंडक्टर ने उसे दो से तीन घंटे तक अपने पास रखा और उसके परिवार के चिंतपूर्णी पहुंचने पर उसे सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें