फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टीबी को लेकर स्वास्थ्य विभाग करेगा प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर ही संभावित मरीजों के किए जाएंगे एक्सरे
विज्ञापन

संभापित क्षेत्रों को चयनित करने में जुटा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में विभाग की तरफ से इन दिनों टीबी जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए उन क्षेत्रों की मैपिंग की जा रही है जहां प्रवासी अधिक संख्या में रहते हैं। आगामी दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें झुग्गी झोपड़ियों में जाकर प्रवासी लोगों की टीबी की जांच करेगी। टीबी पीड़ित पाए जाने पर इन लोगों का उपचार भी समय पर शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के हर उपमंडल में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। झुग्गी झोपड़ियों में जाकर प्रवासी लोगों के एक्स-रे सहित अन्य टेस्ट किए जाएंगे। साथ ही अगर इन क्षेत्रों में मरीज सामने आते हैं तो उनके पोषण और अन्य जरूरी सामग्री को उपलब्ध करवाने के लिए भी निक्षय मित्रों की मदद ली जाएगी। वर्तमान में जिले में 396 टीबी के मरीज हैं। इनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में चल रहा है। जिले में औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास सबसे अधिक प्रवासी लोग रहते हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विशेष रूप से जांच अभियान चलाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हस्ताक्षर अभियान भी शुरू
जिले में इन दिनों विभाग की तरफ से टीबी और एचआईवी पर जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया हैं। आगामी दिनों में सभी स्वास्थ्य खंडों में इस अभियान को चलाया जाएगा। इसे लेकर भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए संभावित मरीजों को लेकर मैपिंग की जा रही है। आगामी दिनों में प्रवासी क्षेत्रों में जांच अभियान को चलाया जाएगा। इस दौरान संभावित मरीजों के मौके पर एक्सरे भी किए जाएंगे। -डॉ. विशाल ठाकुर, जिला क्षय रोग अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें