फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर से पीड़ित लोगों की आंखों में दृष्टि दोष का खतरा : कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक दिवसीय जिलास्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि प्रतिवर्ष यह दिवस अक्तूबर माह के दूसरे वीरवार को मनाया जाता है। वर्ष 2000 से यह दिवस हर साल मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आंखों की देखभाल और दृष्टि दोष से बचने के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि आंखें ईश्वर की अनमोल देन है। स्वस्थ आंखों के लिए पीले रंगदार फल और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पपीता, कद्दू, गाजर, पालक, सरसों का साग, संतरा और मछली का सेवन करना चाहिए। नुकीली चीजों से खेलना नहीं चाहिए। प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए ताकि वजन न बढ़े क्योंकि मोटापा होने से डायबिटीज का खतरा होता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों की आंखों में दृष्टि दोष होने का खतरा होता है। बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने बताया कि दृष्टि रोग से बचने के लिए आखों की नियमित रूप से जांच करवाते रहना चाहिए। उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह के पीड़ित व्यक्ति अपनी आंखों का अधिक ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें