फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाना सरकार का लक्ष्य : विवेक शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
माता जमासनी में राष्ट्रीय किसान संगठन के वार्षिक समारोह में दीं महत्वपूर्ण जानकारियां
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा
गोपालकों, बैल पालकों, सब्जी उत्पादकों सहित प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। राष्ट्रीय किसान संगठन का वार्षिक समारोह शुक्रवार को कुटलैहड़ क्षेत्र के माता जमासनी मंदिर परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देसराज मोदगिल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान किसानों की समस्याओं, उपलब्धियों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिकी मजबूत करने के लिए धरातल पर अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। विधायक ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अब गाय की देखभाल के लिए 1200 रुपये प्रति गाय प्रति माह प्रदान किए जा रहे हैं, जबकि पूर्व सरकार के समय यह राशि मात्र 500 से 700 रुपये थी। इसके साथ ही दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर किया गया है। वहीं गेहूं और मक्की जैसे अनाजों का मूल्य 1300 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया है। कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। आपदा से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने विशेष राहत पैकेज लागू किया है, जिसके तहत क्षतिग्रस्त मकानों के लिए एक लाख से पांच लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। कुटलैहड़ क्षेत्र में दो चरणों में 253 प्रभावित किसानों को 3.12 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की गई है। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देसराज मोदगिल ने किसानों से जुड़ी प्रमुख मांगें विधायक के समक्ष रखीं, जिन पर विधायक विवेक शर्मा ने गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। समारोह के दौरान गोपालकों, बैल पालकों, सब्जी उत्पादकों सहित प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें