फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व केंद्रीय अर्धसैनिक कल्याण संगठन ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। पूर्व केंद्रीय अर्धसैनिक कल्याण संगठन जिला ऊना की त्रैमासिक बैठक अंब में नरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलेभर से 28 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संगठन में नए जुड़े सदस्यों तथा हाल ही में पंचायत चुनाव में विजयी हुए सदस्यों को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बीके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा घोषित अर्धसैनिक जिला कल्याण बोर्ड के गठन की अधिसूचना तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के गठन की औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी, जिसके लिए ऊना से लगभग 40 सदस्यों को समारोह में शामिल होना है। उन्होंने सभी सदस्यों से इसके लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि गांव बसाल निवासी दिवंगत मुख्य आरक्षक जोगिंद्र सिंह की पत्नी राजकुमारी की पुत्री के विवाह के लिए बीएसएफ की ओर से 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करवाई गई है।
यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में जमा हो चुकी है। सदस्यों को सलाह दी गई कि वे अपने पेंशन खाते केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल पेंशनभोगी स्वर्ण योजना में स्थानांतरित करवाएं ताकि दुर्घटनावश मृत्यु की स्थिति में 30 लाख रुपये के बीमा लाभ का दावा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें