फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विदाई समारोह को मनोरंजक प्रस्तुतियों से बनाया यादगार

विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा में  स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदाई  समारोह में मौजूद विद्यार्थ
विज्ञापन
बडूही (ऊना )। उपमंडल बंगाणा के स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद 11वीं के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता और मनोरंजक प्रस्तुतियों से माहौल को भावुक और यादगार बना दिया।
विज्ञापन

छात्रों ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को साझा किया और उन्हें स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जगदीश धीमान ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 12वीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन दोपहर के भोजन के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें