फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हुम खड्ड में पानी की निकासी का रास्ता तंग, ग्रामीण चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी का बहाव दूसरी ओर मुड़कर आसपास की जमीन को पहुंचा रहा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बरसाती पानी की निकासी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। सूबेदार वेद प्रकाश, प्रताप सिंह, जरनैल सिंह, होशियार सिंह और यशपाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि हुम खड्ड में पानी की निकासी के लिए जगह अब बेहद संकरी रह गई है। हाल ही में खड्ड के एक ओर पत्थर और जाल लगाए गए हैं। इससे पानी का बहाव दूसरी ओर मुड़कर आसपास की जमीन और ढांचों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे पहले ही प्रशासन को लिखित रूप में अवगत करा चुके हैं। उनका कहना है कि खड्ड का पानी निचले इलाकों में फैलकर किसानों की फसलों को हर साल भारी नुकसान पहुंचा रहा है। लाखों रुपये की फसलें नष्ट होने से किसान गहरे आर्थिक संकट में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग उठाई कि खड्ड के दोनों किनारों पर मजबूत दीवारें बनाई जाएं और पानी का बहाव सीधे स्वां नदी तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि यदि इस दिशा में ठोस कदम न उठाए गए तो किसानों के साथ-साथ उद्योगों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें