फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपनिदेशक ने खंगाला चलेट स्कूल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल संसाधनों का करे अधिक उपयोग : नीलम कुमारी
विज्ञापन

कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलेट में शिक्षा उपनिदेशक (क्वालिटी) नीलम कुमारी के नेतृत्व में निरीक्षण टीम ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय रिकॉर्ड का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण टीम में डाइट ऊना से लेखा अधिकारी कुलदीप सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (गुणवत्ता नियंत्रण) जोगिंदर पाल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। विषय विशेषज्ञों के रूप में प्रवक्ता (अंग्रेजी) भारत भूषण तथा टीजीटी अनुज शर्मा ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक समझ और ज्ञान का मूल्यांकन किया। टीम ने विद्यालय की रिकॉर्ड व्यवस्था को संतोषजनक पाया और स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की। निरीक्षण टीम ने विद्यालय की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए, जिनमें छात्रों की गतिविधियों में नवाचार को बढ़ावा देना, डिजिटल संसाधनों का अधिक उपयोग तथा कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन शामिल है। कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार ने निरीक्षण टीम का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि सभी सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चलेट की व्यवस्था भी सराहनीय
राजकीय प्राथमिक विद्यालय चलेट में एकमात्र शिक्षिका होने के बावजूद विद्यालय व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में पहली से बारहवीं कक्षा तक की प्रार्थना सभा एक ही स्थान पर आयोजित की जाती है। बच्चे अनुशासित पाए गए तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का स्टाफ भी प्राथमिक विद्यालय को हर संभव सहयोग करता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें