फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चालकों और परिचालकों की कमी से जूझ रहा उपमुख्यमंत्री का गृह जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश के दिन सवारियों न होने का हवाला देकर 20 रूटों पर नहीं हुआ बसों का संचालन
विज्ञापन

सामान्य दिनों में आठ से दस लाख होती है निगम को आमदनी
बसें न मिलने से आम जनता त्योहारी सीजन में परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिले में परिवहन निगम में चालक और परिचालक सहित अन्य स्टाफ की कमी बनी हुई है। निगम के संचालन का जिम्मा खुद उपमुख्यमंत्री के पास है। सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन अभी तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनी है। इसका सीधा असर निगम के राजस्व पर पड़ रहा है। साथ ही आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की स्थिति देखें तो रविवार को स्थानीय रूटों पर 20 बसों का संचालन नहीं हो पाया। निगम का तर्क है कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में सवारियों की संख्या कम होने के कारण ऐसे रूटों पर बसें नहीं चलाई जाती हैं, बल्कि उन्हें क्लब करके अन्य रूटों पर भेज दिया जाता है। हालांकि, त्योहारों और मेलों के दौरान आम जनता बाजारों की ओर जाती है, ऐसे समय में बसों की अनुपलब्धता से यात्रा करने वालों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। ऊना डिपो के पास 140 चालक और 126 परिचालक के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में करीब 20-20 पद लंबे समय से खाली हैं। इस कमी के कारण कामकाज का अतिरिक्त बोझ शेष स्टाफ पर पड़ता है, जिससे कई बार अवकाश लेने की स्थिति बन जाती है और संचालन बाधित होता है।
विज्ञापन

ऊना डिपो सामान्य दिनों में रोजाना 8 से 10 लाख रुपये का राजस्व कमाता है। निगम प्रबंधन इसे बढ़ाने के प्रयास में है और विशेष अवसरों पर अतिरिक्त बस संचालन भी करता है लेकिन स्टाफ की कमी और घाटे के कारण यह प्रयास प्रभावी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें