फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोनम वांगचुक को जेल भेजने के निर्णय के खिलाफ सीपीआईएम का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। लद्दाख हिंसा के विरोध एवं सोनम वांगचुक को जेल में भेजने के निर्णय के खिलाफ रविवार को नंगल में वामपंथी संगठन सीपीआईएम ने विरोध प्रदर्शन किया। कामरेड सुरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 24 सितंबर को शुरू आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था। इसके चलते क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी, जिसमें कुछ लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हुए। बढ़ती हिंसा के मद्देनजर लद्दाख के प्रमुख समाजसेवी पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा क्षेत्र के विद्वान सोनम वांगचुक को लेह में हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया और जोधपुर की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया। सीपीआईएम ने इसका कड़ा विरोध किया। इस अवसर पर कई सीपीआईएम कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें