फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीसी ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों के साथ मनाई दिवाली

Sat, 07 Nov 2026 08:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल शनिवार को परिवार सहित ईसपुर शिक्षा सुधार समिति द्वारा नौण मंदिर परिसर में आयोजित दिवाली उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने समिति के गैर-आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में पढ़ने वाले प्रवासी परिवारों के बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बच्चों ने गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपायुक्त के साथ उनकी माता कमलेश लाल, पत्नी डॉ. रेणु सहरावत और बेटा विहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए जतिन लाल ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है और उसे निखारने के लिए उचित अवसर व प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।

समारोह में शिक्षा सुधार समिति की ओर से गैर-आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। समिति के संस्थापक ओपी डोगरा ने बच्चों की शिक्षा एवं प्रोत्साहन के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें