फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सिविल अस्पताल गगरेट के अधूरे भवन का निर्माण जल्द होगा मुकम्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने निर्माण के लिए जारी किया 1.32 करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन

बहुमंजिला अस्पताल भवन में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं





संवाद न्यूज एजेंसी





गगरेट (ऊना)। लंबे अरसे से अधूरे पड़े सिविल अस्पताल गगरेट के नए भवन के निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद अब जीवित हो गई है। हाल ही में विधायक राकेश कालिया की ओर से विधानसभा में इस संबंध में पूछे गए प्रश्न के बाद प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल भवन के लिए 1.32 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस राशि के मिलने के बाद भवन के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में प्रवेश करेगा। कार्य पूरा होने पर मरीजों को बहुमंजिला अस्पताल भवन में एक ही छत के नीचे कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगरेट अस्पताल का वर्तमान भवन तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के दौर का है। इस भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि हल्की बारिश में भी इसकी छत से पानी टपकने लगता है। इसके अलावा अस्पताल में जगह की कमी भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। पहले भी इस भवन के निर्माण का कार्य बजट खत्म होने के कारण रुक चुका था। इस मुद्दे को विधायक राकेश कालिया ने गंभीरता से उठाया और इसके लिए बजट की मांग की थी। अब प्रदेश सरकार ने उनके इस आग्रह को मानते हुए एक करोड़ 32 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक चिट्ठी भी जारी कर दी है। नए भवन में ओपीडी, फार्मेसी, बायोकेमिस्ट्री लैब, रोगी वार्ड सहित कई अन्य सुविधाएं होंगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल भवन में ऑपरेशन थियेटर और शव गृह का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे पोस्टमार्टम सुविधा भी शुरू की जा सकेगी। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि जनकल्याण के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। गगरेट क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे झूठे वादे करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि काम करके दिखाना उनकी आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें