फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: औद्योगिक क्षेत्र विस्तार का मामला फाइलों में... रोजगार के दावे हवा

Mon, 16 Dec 2024 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला में औद्योगिक क्षेत्रों का सूरते हाल भाग-1
विज्ञापन

सियासी जाल में उलझा मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र का फेस टू
2007 में कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह ने की थी फेज टू की घोषणा

मैहतपुर में फेज टू बना और न बेरोजगारों को मिल पा रहा रोजगार
एसडी शर्मा
मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिला का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर पिछले करीब डेढ़ दशक से फेस टू बनने की राह देख रहा है। फेज टू के रूप में स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की योजना सालों से फाइलों में ही कैद है। काम की प्रगति को देखकर ऐसा लगता है कि औद्योगिक क्षेत्र के फेज टू का मामला कहीं न कहीं सियासी जाल में उलझ कर रह गया है।
मौजूदा औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित कई प्लॉट्स बेशक बेकार पड़े हैं, उनका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है, और न ही वहां पर कोई बड़े उद्योग स्थापित हो पा रहे हैं, बावजूद इसके सरकार इस दिशा में कोई ठोस नीति भी आज दिन तक नहीं बना पाई है, ताकि उन बेकार पड़े प्लॉट्स में नए उद्योग चलाकर बेरोजगारी की लंबी हो रही कतार को कम करने में मदद मिल सके। जगह की कमी के चलते ही कोई भी बड़ा नया यूनिट स्थापित नहीं हो पा रहा है। इसी समस्या के चलते स्थानीय उद्योगों क्षेत्र को फेज टू में परिवर्तित करने की मांग उठती रही।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक फेज टू के लिए उद्योग विभाग 40 एकड़ जमीन एक्वायर कर यहां कई बड़े उद्योग घरानों को निवेश करने के लिए जमीन उपलब्ध करवाएगा। ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क की मंजूरी मिलने के बाद मैहतपुर में फेज टू की मांगने ने और अधिक जोर पकड़ लिया है, ताकि यहां कई बड़े उद्योग स्थापित हो सके और क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकें। फेज टू से जुड़ी फाइल हिमाचल से दिल्ली और दिल्ली से हिमाचल का सफर पिछले करीब ढाई दशक से कर रही हैं, लेकिन अभी तक अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाई हैं। हालांकि उद्योग विभाग की ओर से तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर दिया गया है, लेकिन वन विभाग की ओर से हरी झंडी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




कब हुई घोषणा

जनवरी 2007 में सांसद आदर्श गांव लोअर देहलां में दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में फेज टू के विस्तार की घोषणा की थी। राज्य तथा केंद्र में सरकार के तालमेल में कमी और बदले हालात के चलते आज दिन तक उस घोषणा से जुड़ी फाइल अभी भी सफर ही कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें