फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौज फकीरा और तेरा इश्क नचांदा भजन पर संगत झूम उठी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखदाता पीर का 15वां जन्मदिन सिंगा में धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सिंगा में लखदाता पीर का 15वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गद्दीनशीन ज्ञानी बाबा सिंगा और ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि इस बार भी यह आयोजन भव्यता से किया गया। पंजाब के प्रसिद्ध गायक गुरी धालीवाल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों में ..पीर तेरी बंजली ते लगी तेरी हीर योगिया, वाह वाह मौज फकीरा और तेरा इश्क नचांदा भजन पर संगत झूम उठी।
विज्ञापन

जन्मदिन के उपलक्ष्य में 72 किलो का केक काटा गया। इसकी रस्म बीबी हरबंसी देवी (डेरा गोलणी, पंजाब), बलबीर कुमार, शारदा पस्सीबाल, और ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान और सदस्यों की ओर से निभाई गई। केक का प्रसाद सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इसके बाद पीर का अटूट लंगर भी लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस शुभ अवसर पर गद्दीनशीन होशियार सिंह, सिम्मी, गोविंद दास (घालुवाल), इंडस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. संजय बेहल, कमलजीत सुनेहरा, बाबा चन्नी, भोला बाबा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें