फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रशासन के दावे फेल, बड़े ट्रकों में डबल डेकर बनाकर बिठाए यात्री

Wed, 15 Apr 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना क्षेत्र में मालवाहक वाहनों में सफर काते हुए लोग।संवाद
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। बैसाखी पर्व को लेकर जिला ऊना में प्रशासन द्वारा जारी सख्त निर्देशों और दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के सफर पर रोक के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद सड़कों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


जिला की मुख्य सड़कों पर रोजाना ट्रक, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों में ठूंस-ठूंस कर श्रद्धालुओं को ले जाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हो रहा है लेकिन प्रभावी कार्रवाई के बजाय औपचारिक चालान कर मामले को निपटाया जा रहा है।

नियमों के अनुसार मालवाहक वाहन केवल सामान ढोने के लिए होते हैं और इनमें सवारियां बैठाना पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद लोग सवार देखे जा रहे हैं, वहीं बड़े ट्रकों में डबल डेकर बनाकर यात्राएं करवाई जा रही हैं, जो सीधे तौर पर जानलेवा साबित हो सकती हैं। जनता की मांग है कि प्रशासन केवल आदेश जारी करने तक सीमित न रहे बल्कि जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। ऐसे वाहनों को तुरंत रोका जाए, भारी जुर्माना लगाया जाए और जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त किए जाएं ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की लापरवाही करने की हिम्मत न कर सके। इस मामले में डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मालवाहक वाहनों में सवारियां बैठाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर चालान किए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पंजाब से हिमाचल आने के लिए एंट्री पॉइंट बहुत ज्यादा है। ये लोग वैकल्पिक रास्तों से आते हैं जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सरवन सिंह का कहना है कि हर रोज सड़कों पर ओवरलोडेड गाड़ियां देखी जा सकती हैं। पुलिस के सामने से ये वाहन गुजरते हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। अगर यही काम कोई स्थानीय व्यक्ति करे तो तुरंत चालान कर दिया जाता है।

स्थानीय निवासी कुलभूषण लठ ने रोष जताते हुए कहा कि मालवाहक वाहनों में सफर करना बिल्कुल गलत है। प्रशासन को सख्ती दिखानी चाहिए। इन वाहनों में बैठे लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।

ऊना क्षेत्र में मालवाहक वाहनों में सफर काते हुए लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें