फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नई पंचायत का गठन होने तक पीरनिगाह मंदिर का कामकाज संभालेगा प्रशासन

Thu, 12 Mar 2026 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नई पंचायत के गठन तक प्रसिद्ध पीरनिगाह मंदिर के कार्यों का संचालन प्रशासन के अधीन रहेगा। इस संबंध में प्रशासन ने आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के अनुसार मंदिर के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से प्रशासनिक कमेटी को सौंपी गई है। इस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बीडीओ ऊना जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि नई पंचायत के गठन तक मंदिर से जुड़े सभी प्रशासनिक, प्रबंधन और वित्तीय कार्य किए जाएंगे। बता दें कि पीरनिगाह मंदिर का संचालन स्थानीय पंचायत की तरफ से किया जाता है। पंचायत का प्रधान ही कमेटी का अध्यक्ष होता है। ऐसे में इस बार पंचायत चुनाव में हुई देरी के चलते पंचायताें का कार्यकाल खत्म हो गया है। ऐसे में अब नई पंचायत गठित होने तक मंदिर में दैनिक पूजा-अर्चना, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को पहले की तरह सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्थाएं व्यवस्थित ढंग से संचालित होती रहेंगी। इसके साथ ही मंदिर की आय-व्यय से जुड़े मामलों पर भी प्रशासन की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन



पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के चलते अब नई पंचायत के गठन तक प्रशासन ही पीरनिगाह मंदिर की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके लिए निर्देश जारी हो गए हैं। -रमनवीर, खंड विकास अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें