फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बालियां छीनने का आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक में महिला की बालियां छीनने के घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने शनिवार को अंब कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। चौकी प्रभारी शशिपाल ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की पुलिस कस्टडी मांगी थी। कोर्ट ने पुलिस की दलील को मानते हुए आरोपी को रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी से पूरी तहकीकात करेगी कि उसने इससे पहले कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया। वारदातों में चुराए गहने और अन्य सामान कहा बेचा। दौलतपुर चौकी प्रभारी शशिपाल की अगुवाई में आरोपी को पंजाब के हाजीपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सभी सीसीटीवी की जांच की और बाइक सवारों और वाहन नंबर की मदद से पुलिस तीन दिन से मुकेरियां में डेरा डाले हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम हाजीपुर के गांव मलोनी से एक शातिर बदमाश अजय लोहारिया उर्फ कुड़ी उर्फ बॉबी को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। बताया जा रहा कि अपराधी अजय लोहारिया 302 के मुकदमे में पेरोल पर घर आया हुआ था। अपने साथी के साथ कई अन्य चेन स्नेचिंग के मामलों में संलिप्त है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि इस तरह के अपराधी दिन भर घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। पुलिस जांच में जुटी है। निश्चित तौर पर पूछताछ में कई कड़ियां खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें