ऊना/थानाकलां/बंगाणा (ऊना)। जिला स्तरीय पिपलू मेले के समापन के बाद पूरे क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर रही कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री औपचारिक निमंत्रण देने के बावजूद मेले में शामिल नहीं हुए।
दोनों वरिष्ठ नेताओं ने इस बार कुटलैहड़ विस क्षेत्र से दूरियां बनाई रखीं। वहीं भाजपा के नेता भी मेले में चटकारे लेते रहे और सरकार को कोसने से भी पीछे नहीं रहे। क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि इस बार प्रदेश के दोनों शीर्ष नेता मेले में पहुंचकर जनता को विकास की सौगात देंगे तथा क्षेत्र की लंबित मांगों पर भी कोई महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
हालांकि, राज्य सरकार की ओर से लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले में भाग लिया।
गौरतलब है कि गत वर्ष मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों पिपलू मेले में शामिल हुए थे, जिससे क्षेत्रवासियों को इस वर्ष भी उनके आगमन की पूरी उम्मीद थी।