फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थानाकलां टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीता कबड्डी मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन प्रीतम चंद की स्मृति में आयोजित हुई अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। रायपुर मैदान में कैप्टन प्रीतम चंद की पुण्य स्मृति में एक दिवसीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को करवाई गई। इसका संचालन कैप्टन प्रीतम चंद मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में उनके पुत्र विजय कुमार ने किया। विजय कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में केवल कुटलैहड़ क्षेत्र की दस टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना रहा। प्रतियोगिता का पहला मैच थानाकलां और मंदली की टीमों के बीच खेला गया। इसमें थानाकलां ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। स्थानीय लोगों ने मांग की कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाना चाहिए, जिससे युवाओं को मंच मिले और वे समाज के प्रति जिम्मेदार बनें। इस प्रतियोगिता में हैमर वॉल के राज्य सचिव विनोद कुमार, डीपीआई अशोक कुमार, रमेश बंगा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें