फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भलौण में रास्ता रोकने को लेकर दो पक्षों में तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

प ग्रामीणों और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में पेश आ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत भलौण गांव में रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद गहराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला मेहर चंद पुत्र स्वर्गीय चरण दास, निवासी भलौण तहसील बंगाणा की ओर से दर्ज करवाया गया है। मेहर चंद ने अपने बयान में बताया कि वह प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त हैं और इन दिनों अपने घर के निर्माण कार्य में लगे हैं। 30 अगस्त 2025 को जब मजदूर और मिस्त्री काम पर नहीं पहुंचे, तो उन्होंने फोन किया, जिस पर मिस्त्री ने बताया कि रास्ता बंद है। मौके पर जाकर देखा तो पड़ोसी रोहित कुमार पुत्र तरसेम लाल ने अपनी गाड़ी सड़क के बीच खड़ी कर रखी थी। जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। मेहर चंद ने बताया कि जब उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो रोहित ने गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। इस पर उन्होंने पंचायत प्रधान सुनीता देवी और वार्ड पंच रोहित (लवली) को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रोहित कुमार को समझाने का प्रयास किया, परंतु उसने गाड़ी नहीं हटाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि रोहित कुमार और उसके भाई अशोक कुमार जानबूझकर रास्ता रोकते हैं। जिससे उनके सहित आसपास के 5-6 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। चौकी जोल के हैड कांस्टेबल जितेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों को कई बार बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। शिकायतकर्ता मेहर चंद के बयान दर्ज कर रोहित कुमार व अशोक कुमार पुत्रान तरसेम लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी जोल के प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके का दौरा किया है। पुलिस ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें