फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में पारा 41 डिग्री पार

Sun, 01 May 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला,ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के चलते लोग परेशान हो उठे। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में लोग पसीने से तर हो रहे थे। स्थानीय बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। जबकि, सड़कों पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही।

वहीं, दिन के समय कई स्थानों पर लगने वाले बिजली के अघोषित कटों ने भी लोगों की मुसीबतों को दोगुना कर दिया है।  स्थानीय लोगों रमन शर्मा, हरिओम, महेश, विनोद, गौरव, विक्रांत, विशाल, अजय कुमार, आशा रानी, गुरदेव, ज्ञान चंद ने बताया कि रविवार को कड़कती धूप में दिनचर्या के काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि घरों में पंखे, कूलर गर्म हवा छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय दोपहिया वाहनों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, मौसम विभाग के अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि तेज धूप निकलने से अधिक गर्मी रही। उन्होंने कहा कि आज भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें