फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलैहड़ में खुलेगी उपतहसील : वीरभद्र

Sun, 27 Mar 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सीएम का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र को एक दिवसीय दौरे के दौरान करोड़ों के तोहफे दिए। उन्होंने दुलैहड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए दुलैहड़ में उपतहसील खोलने की घोषणा की। उन्होंने खड्ड में राजकीय महाविद्यालय, पंडोगा में आईटीआई, कुठार बीत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सलोह में आयुर्वेदिक अस्पताल और हरोली में कृषि ग्रेडिंग केंद्र एवं बीज भंडार खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने पशु औषधालय खड्ड को पशु चिकित्सालय के रूप में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ माध्यमिक पाठशाला ठाकरां को राजकीय उच्च पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने तथा बढेड़ा उपरले में खेल मैदान बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रावमापा रोड़ा, बीटन तथा ईसपुर में विज्ञान की कक्षाएं, रावमापा बढेड़ा और पंजावर में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने तथा कुंगड़त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने के अलावा हरोली में मुदा संरक्षण कार्यालय खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के घालूवाल में पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बाढ़ निगरानी केंद्र तथा विश्राम गृह, बाथू में 15 करोड़ रुपये से तैयार किए गए सामुदायिक सुविधा केंद्र, पंजावर में 2 करोड़ रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने रावमापा भदसाली और रावमापा सलोह में 85.85 लाख से तैयार विज्ञान खंडों और दुलैहड़ में श्रमिक छात्रावास का भी शुभारंभ किया, जिसे 5 करोड़ से तैयार किया गया है। उन्होंने पंडोगा में 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुविधा केंद्र एवं 6.60 करोड़ रुपये से बनने वाले महिला छात्रावास तथा पंडोगा खड्ड पुल का शिलान्यास भी किया, जिस पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने ललड़ी मेें 1.2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पशुपालन विभाग के पॉलीक्लीनिक की आधारशिला भी रखी।  वीरभद्र ने कहा कि ऊना जिला में स्वां नदी तथा इसकी 73 सहायक नदियों का तटीकरण जिला के लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पिछले वित्त वर्ष से बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण इसके कार्य में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्होंने आग्रह किया है कि केंद्रीय सहायता शीघ्र जारी की जाए। इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने सामान्य उद्योग निगम के लाभांश के तौर पर 35 लाख रुपये का एक चैक उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को भेंट किया।   
ये रहे मौजूद
राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक राकेश कालिया, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अध्यक्ष श्रम कल्याण तथा अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड हरदीप बाबा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, अध्यक्ष जिला परिषद सोमा भरवाल, अध्यक्ष बीसीसी कुटलैहड़ रविंद्र फौजी, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, पार्षद शिव कुमार सैणी, महिला आयोग सदस्य प्रोमिला देवी, धर्म सिंह, पवन ठाकुर, उपायुक्त यूनुस खान, एसपी अनुपम शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क डा. एमपी सूद, निदेशक उद्योग अमित कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें