फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला शिक्षा विभाग की वेबसाइट में आई तकनीकी दिक्कत, एक सप्ताह से बंद

Tue, 07 Oct 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला शिक्षा विभाग की वेबसाइट तकनीकी दिक्कतों के चलते बीते एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इससे स्कूल प्रबंधकों को वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होने वाली सूचनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अधिकतर अधिसूचनाओं को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए ही जारी किया जाता है। अब इसकी जानकारी न मिल पाने से स्कूल प्रबंधकों को उसका उत्तर या अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में परेशानी पेश आ रही है। जानकारी के अनुसार उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग दोनों की अलग-अलग वेबसाइट हैं।
वर्तमान में इनमें से कोई भी नहीं चल रही। इस वेबसाइट के बंद होने का कारण सर्वर डाउन होना बताया जा रहा। अभी तक इस खामी को दूर भी नहीं किया गया। बताया जा रहा कि इसमें दो से तीन दिन का और समय लग सकता है। ध्यान रहे कि शिक्षा विभाग की वेबसाइट में स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, अभियान, बच्चों की छात्रवृत्ति, ऑनलाइन हाजिरी व अन्य व्यवस्थाओं व आयोजनों के दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन

कई मामलों में जारी अधिसूचनाओं में स्कूलों से एक या दो दिन के भीतर जवाब तलब किया जाता है। इसकी जानकारी स्कूलों तक लिखित में पहुंचने में देरी होती है।
इस लिहाज से स्कूल प्रबंधक भी ऑनलाइन वेबसाइट पर पैनी नजर रखते हैं। तकनीकी खामी के चलते इसमें आई खराबी से तमाम सूचनाओं व निर्देशों की जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें