फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में भवन निर्माण के टेंडर की टेक्निकल बिड खुली

Thu, 26 Mar 2026 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत प्रस्तावित भव्य भवन निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन

इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा बुधवार को टेंडर प्रक्रिया के तहत टेक्निकल बिड खोली गई। इस प्रक्रिया में कुल पांच कंपनियों ने भाग लिया है।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नीरज ठाकुर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के पहले चरण में कंपनियों द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेजों की तकनीकी जांच की जाती है। सभी दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही योग्य कंपनियों की फाइनेंशियल बिड (वित्तीय बोली) खोली जाएगी। इसके बाद ही निर्माण कार्य के लिए अंतिम कंपनी का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के विकास और श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं के लिए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तैयार किया गया है।
इस पूरी परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 250 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें मंदिर परिसर का भव्य भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ के तहत इस परियोजना के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं, वर्तमान में जिस भवन निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, उसकी लागत लगभग 39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परियोजना के पूरा होने के बाद माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर का स्वरूप और भी भव्य और आकर्षक बनेगा तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें